मुजफ्फरपुर में मूक-बधिर महिला के साथ युवक ने की छेड़खानी! गांव वालों ने दी ऐसी सजा कि चौंक जायेंगे आप

Asha Rai
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मूक-बधिर महिला से छेड़खानी के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर उसे अनोखी सजा दे दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार मामला जिले के औराई थाना क्षेत्र के बसंत पंचायत* का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि गांव की एक मूक-बधिर महिला के साथ एक युवक ने छेड़खानी की। घटना की जानकारी मिलते ही महिला के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आरोपी युवक को पकड़ लिया।

इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई, जहां ग्रामीणों ने युवक पर 5001 रुपये का जुर्माना लगाया। इतना ही नहीं, पंचायत के फैसले के बाद युवक का सिर मुंडवा दिया गया, उसके माथे पर काला टीका लगाया गया* और गले में गमछा डालकर पूरे गांव में घुमाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मूल रूप से सीतामढ़ी जिले का रहने वाला है, लेकिन उसका परिवार लंबे समय से औराई थाना क्षेत्र के बसंत पंचायत में रह रहा है। युवक के पिता काफी गरीब बताए जा रहे हैं और भुजा बेचकर परिवार का गुजारा करते हैं।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं इस मामले में डीएसपी ईस्ट-1 अलय वत्स ने कहा है कि औराई थाना क्षेत्र से वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है। फिलहाल वीडियो की जांच की जा रही है और यदि मामला सही पाया गया तो कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article