पीएम किसान सम्मान निधि: बिहार के 73 लाख किसानों को मिलेगी 22वीं किस्त

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 11 मार्च। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 13 मार्च 2026 को 22वीं किस्त जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के गुवाहाटी से देशभर के किसानों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सहायता राशि हस्तांतरित करेंगे।

राज्य के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने बुधवार को बताया कि इस किस्त के माध्यम से बिहार के 73.34 लाख से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में 1,467 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में उपलब्ध कराई जाती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है कि राज्य के अधिक से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ मिल सके। इसके लिए किसानों का व्यापक स्तर पर पंजीकरण, आधार सत्यापन तथा बैंक खातों को एनपीसीआई से लिंक कराने का कार्य किया जा रहा है, ताकि लाभार्थियों को समय पर सहायता राशि मिल सके।

राम कृपाल यादव ने राज्य के किसानों से अपील की कि जो किसान अभी तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नहीं जुड़े हैं, वे जल्द से जल्द अपना पंजीकरण कराएं और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करें, ताकि उन्हें भी इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ प्राप्त हो सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article