मॉल के गार्ड की बर्बरता: ठेला व्यवसायी को लोहे की रॉड से पीटा, सिर में गंभीर चोट

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

घटना को लेकर लगभग 1 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर नवगछिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत महाराज जी चौक के पास स्थित सिटी कार्ट मॉल के बाहर दर्दनाक घटना सामने आई है एक ठेला फल व्यवसायी को महज ठेला हटाने की बात को लेकर मॉल के गार्ड ने लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट दिया इस हमले में फल विक्रेता के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिसे नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे नवगछिया से मायागंज रेफर कर दिया गया, हालांकि देर शाम होने के कारण परिजनों ने सुबह मायागंज ले जाने की बात कही है घायल युवक की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के नोनिया पट्टी निवासी चमरू महतो के पुत्र राजू कुमार के रूप में हुई है राजू रोज की तरह ठेले पर घूम-घूम कर आम बेच रहा था और जाम की स्थिति के कारण सिटी कार्ट मॉल के सामने कुछ समय के लिए खड़ा था जाम की स्थिति को देखते हुए मॉल के गार्ड ने उसे ठेला आगे बढ़ाने को कहा। उस समय ग्राहक द्वारा आम की खरीदारी की जा रही थी, इसलिए राजू ने कहा, “दोनों तरफ जाम है, जैसे ही जाम हटेगा मैं ठेला हटा दूंगा।” यह बात गार्ड को नागवार गुज़री और उसने बिना कोई चेतावनी दिए स्टील की रॉड से मारना शुरू कर दिया।

राजू कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उसके सिर पर कई बार वार किया गया, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा घायल के पिता चमरू महतो ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मोबाइल से मिली वे खुद भी ठेले से ही गुजर-बसर करते हैं जब परिजनों द्वारा सूचना मिली, तो वे नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और देखा कि उनका बेटा खून से लथपथ स्टेचर पर पड़ा था उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी तरह से मॉल प्रशासन की गुंडागर्दी है राजू के चाचा सोनू महतो ने मीडियाकर्मियों को बताया, “गार्ड और मैनेजर ने मिलकर लोहे की रॉड से सिर पर कई वार किए। यही वह रॉड है जो मेरे हाथ में है इसे देखिए, इससे कितनी बेरहमी से मारा गया कि मेरा भतीजा बेहोश हो गया मारपीट की घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। मॉल प्रशासन ने माहौल को बिगड़ता देख तुरंत मॉल का शटर गिरा दिया। देर संध्या 9 बजे तक भी मॉल का शटर नहीं उठाया गया। इस संबंध में मॉल के स्टोर मैनेजर रूपेश कुमार ने बताया कि गार्ड द्वारा ठेला चालक से लड़ाई हुई और उसमें मारपीट की घटना हुई है। दोनों के बीच समझौते की बात चल रही है, मैनेज हो जाएगा घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सबसे पहले यातायात जाम को समाप्त कराया इसके बाद घायल राजू को अस्पताल पहुंचाया गया

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article