पश्चिमी चंपारण में डेयरी फील्ड ऑफिसर रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाई

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना/बेतिया, 13 मार्च 2026। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिमी चंपारण में एक डेयरी फील्ड ऑफिसर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

निगरानी थाना कांड संख्या-031/26, दिनांक 10 मार्च 2026, धारा 7(a) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) के तहत दर्ज मामले में आरोपी अनुराग अभिषेक उर्फ अनुराग कुमार, डेयरी फील्ड ऑफिसर, जिला डेयरी विकास कार्यालय पश्चिमी चंपारण (बेतिया) को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार, पश्चिमी चंपारण जिले के गौनाहा प्रखंड के डीके सेरवा गांव निवासी बब्लु कुमार ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि समग्र गव्य विकास योजना 2025-26 के तहत पशु क्रय के बाद मिलने वाली 3,90,400 रुपये की राशि पर 50 प्रतिशत यानी 1,95,200 रुपये अनुदान के भुगतान के लिए फाइल आगे बढ़ाने के बदले आरोपी अधिकारी रिश्वत की मांग कर रहा था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

निगरानी ब्यूरो ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें आरोपी द्वारा रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष धावा दल का गठन किया गया।

टीम ने कार्रवाई करते हुए जिला डेयरी विकास कार्यालय, पश्चिमी चंपारण (बेतिया) में छापेमारी कर आरोपी अधिकारी को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अनुसार, आरोपी से पूछताछ के बाद उसे विशेष न्यायालय, निगरानी, मुजफ्फरपुर में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article