वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दबंगों ने ग्रामीणों को पीटा, सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

मुंगेर :  मुंगेर जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र का नंदलालपुर में रविवार सुबह उस समय आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया जब गांव के ही दबंग विकास यादव के द्वारा ग्रामीण अमन और विजय मंडल की पत्नी को बेवजह पीट दिया जिससे दोनों घायल हो गए  और जिस कारण ग्रामीण काफी उग्र हो गए हैं और उग्रता में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने विकास यादव की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुंगेर – सीता कुंड मुख्य मार्ग को नंदलालपुर के पास जाम कर दिया ।

इतना ही नहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने लाठी डंडा ले आरोपी के घर भी पहुंच गए। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस के द्वारा लोगों को समझाते बुझाते आरोपी विकास यादव को हिरासत में लेकर थाने ले आई जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और सड़क से जाम हटाया । इस मामले में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष ने बताया कि की विकास यादव को पुलिस रियासत में ले पूछताछ का यही है और मामले की जांच कर रही है वहीं विकास यादव की हिरासत के बाद ग्रामीणों ने जाम को हटा दिया है और विधि व्यवस्था अब सामान्य है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article