पेंशनधारियों के लिए जरूरी खबर: 31 मार्च तक कराएं ई-केवाईसी, नहीं तो बंद होगी राशि

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: गोपालगंज जिले के पंचदेवरी प्रखंड में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के लिए जीवन प्रमाणीकरण (ई-केवाईसी) अनिवार्य कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 31 मार्च तक प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले लाभुकों की पेंशन स्वतः बंद कर दी जाएगी।

प्रखंड में कुल 11,159 लाभार्थियों की पहचान की गई है, जिनमें से अब तक 5,690 लोगों का बायोमेट्रिक ई-केवाईसी पूरा हो चुका है, जबकि 5,469 लाभार्थियों का प्रमाणीकरण अभी बाकी है। पंचायतवार आंकड़ों में कई क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लाभुकों का केवाईसी लंबित पाया गया है, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

खालगांव पंचायत में 1,419 में से 540, भगवानपुर में 1,293 में से 757, बनकटीया में 1,216 में से 536 और सिकटिया पंचायत में 1,273 में से 834 लाभार्थियों का ई-केवाईसी अभी तक नहीं हो सका है। इसके अलावा कुईसा खुर्द, मगहिया, महुअवा, मझवलिया और सेमरिया पंचायतों में भी कई लोग इस प्रक्रिया से वंचित हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

प्रखंड विकास पदाधिकारी आयुष राज आलोक ने बताया कि सरकार के निर्देश के अनुसार सभी लाभुकों को तय समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। इसके लिए पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति पेंशन से वंचित न रहे। प्रशासन ने लाभार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द ई-केवाईसी पूरा कर अपनी पेंशन जारी रखें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article