इंदौर में किशनगंज जिले के रहनेवाले 6 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत,आश्रितों को दो-दो लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का दिया निर्देश

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 19 मार्च 2026 : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मध्य प्रदेश के इंदौर में इलेक्ट्रीक कार के चार्जिंग प्वाइंट में शार्ट सर्किट से घर में लगी आग से बिहार के किशनगंज जिले के रहनेवाले 06 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है।

मुख्यमंत्री ने मृतक के शोक संतप्त परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि मध्य प्रदेश सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके गाँव तक पहुँचाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article