लक्ष्मीपुर होल्ट स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण, बरौनी एक्सप्रेस के ठहराव की रखी गई मांग

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर पीरपैंती के लक्ष्मीपुर होल्ट रेलवे स्टेशन का मालदा डिविजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और टिकट काउंटर की स्थिति का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था को लेकर स्टेशन कर्मियों को कई दिशा-निर्देश दिए गए डीआरएम ने अधिकारियों को हॉल्ट परिसर में वृक्षारोपण कराने का भी निर्देश दिया ताकि स्टेशन का वातावरण हराभरा और स्वच्छ बना रहे निरीक्षण के क्रम में डीआरएम ने अडानी पावर प्लांट के लिए प्रस्तावित रेलवे लाइन की जानकारी ली उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भौतिक नक्शा देखा और निर्माण कार्य को लेकर जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर मालदा डिविजन के दर्जनों वरीय अधिकारी मौजूद रहे और डीआरएम के साथ तकनीकी बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोजपा (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष सौरभ कुमार साह ने डीआरएम से मुलाकात कर बरौनी एक्सप्रेस 13031/13032 का ठहराव लक्ष्मीपुर होल्ट पर करने की मांग रखी। उन्होंने डीआरएम को एक लिखित आवेदन भी सौंपा। सौरभ साह ने कहा कि लक्ष्मीपुर हॉल्ट भोरंग समेत आसपास के कई क्षेत्रों से जुड़ा हुआ है। बरौनी एक्सप्रेस का ठहराव यहां होने से स्थानीय यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पहले जब बरौनी पैसेंजर चलती थी, तब इस स्टेशन पर उसका ठहराव होता था। लेकिन उसके एक्सप्रेस में बदल जाने के बाद यहां ठहराव बंद कर दिया गया, जिससे क्षेत्रवासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है डीआरएम ने लोगों की इस मांग पर सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया और कहा कि यात्रियों की सुविधा रेलवे की प्राथमिकता है निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान स्टेशन पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article