दरभंगा में आयुष ग्राम कार्यक्रम का सफल आयोजन, 700 से अधिक मरीजों को मिला लाभ

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: दरभंगा, 20 मार्च 2026: जिला आयुष समिति दरभंगा द्वारा राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत डॉ. नागेंद्र झा महाविद्यालय बाघात मनीगाछी में आयुष ग्राम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हरेंद्र कुमार लाल दास, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा महात्मा हैनिमैन एवं भगवान धन्वंतरि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी पद्धतियों के तहत ओपीडी शिविर लगाए गए, जिनमें 700 से अधिक रोगियों की जांच कर नि:शुल्क आयुष औषधियों का वितरण किया गया। साथ ही हजारों ग्रामीणों, महिलाओं, किसानों और छात्रों को आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षण, पोषण आहार पर मार्गदर्शन, आयुष प्रदर्शनी, औषधीय पौधों का वितरण तथा किचन गार्डन के लिए बीज और पौधे उपलब्ध कराए गए। महाविद्यालय परिसर में हर्बल गार्डन के लिए पौधारोपण भी किया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

नोडल पदाधिकारी डॉ. रमेश पासवान ने स्वागत गीत और भाषण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान रंगोली, चित्रकला और क्विज प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए, वहीं शिविर में विशेष योगदान देने वाले आयुष चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की सफलता में विभिन्न आयुष चिकित्सकों, योग प्रशिक्षकों, कार्यालय कर्मियों तथा स्थानीय सामाजिक संगठनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं, जीविका समूहों और विद्यालय के शिक्षकों ने भी सक्रिय सहयोग दिया।

इस दौरान डेंगू, कालाजार और मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया तथा कीटनाशक छिड़काव से संबंधित जानकारी भी दी गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article