गौरैया दिवस पर पटना जू हुआ ‘स्मार्ट’, लॉन्च हुआ नया ऐप और वेबसाइट

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना। विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर संजय गांधी जैविक उद्यान (पटना जू) में डिजिटल बदलाव की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने जू के नए मोबाइल ऐप और वेबसाइट का शुभारंभ किया, जिससे अब पर्यटकों का अनुभव पहले से कहीं अधिक आसान और आधुनिक हो जाएगा।

अब जू घूमना होगा ‘स्मार्ट’

नया मोबाइल ऐप कई आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें ऑनलाइन टिकट बुकिंग, जू के भीतर नेविगेशन, जानवरों और पेड़-पौधों की विस्तृत जानकारी, ऑडियो गाइड, फीडबैक सिस्टम और ‘लॉस्ट एंड फाउंड’ जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इससे पर्यटक बिना किसी परेशानी के जू का पूरा भ्रमण कर सकेंगे।

पटना जू के निदेशक डॉ. हेमंत पाटिल ने बताया कि यह ऐप खासकर नए आगंतुकों के लिए काफी उपयोगी है। अक्सर लोग जू में रास्ता भटक जाते हैं, लेकिन अब नेविगेशन फीचर उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन करेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

QR कोड से एंट्री होगी आसान

अब टिकट लेने के लिए लंबी कतार में लगने की जरूरत नहीं होगी। पर्यटक पहले ऐप पर रजिस्ट्रेशन कर तारीख और समय चुन सकते हैं। भुगतान के बाद QR कोड आधारित टिकट सीधे मोबाइल पर मिल जाएगा, जिससे प्रवेश प्रक्रिया तेज और सुविधाजनक बनेगी।

परिवारों के लिए खास सुरक्षा फीचर

ऐप में ‘लॉस्ट एंड फाउंड’ सेक्शन भी जोड़ा गया है, जो भीड़भाड़ के बीच बेहद मददगार साबित होगा। अगर कोई बच्चा खो जाता है, तो अभिभावक ऐप के जरिए उसकी जानकारी और फोटो अपलोड कर तुरंत कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं।

गौरैया संरक्षण पर भी फोकस

इस अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर ने जानकारी दी कि जू की लाइब्रेरी में गौरैया पर विशेष सेक्शन तैयार किया गया है। साथ ही ऐप और वेबसाइट पर भी गौरैया समेत अन्य जीव-जंतुओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई है, जिससे लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article