शिक्षकों के तबादले पर शिक्षा विभाग सख्त, नई नीति के लिए कमेटी गठित

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 20 मार्च। बिहार में शिक्षकों के स्थानांतरण (ट्रांसफर) को लेकर शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालयों तक पदस्थापित शिक्षकों के तबादले के लिए शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है।

इस कमेटी में माध्यमिक शिक्षा के निदेशक को सदस्य सचिव बनाया गया है, जबकि प्राथमिक शिक्षा निदेशक, आरडीडी सहरसा अमित कुमार, राज्य परियोजना निदेशक रविशंकर सिंह और माध्यमिक शिक्षा उप निदेशक अब्दुस सलाम अंसारी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

विभाग के अनुसार, यह कमेटी शिक्षकों के स्थानांतरण से संबंधित नई नीति, नियमावली और मानक तैयार करेगी। साथ ही विद्यालयों में शिक्षकों के समानुपातिक वितरण (रैशनलाइजेशन) को सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत प्रतिवेदन भी तैयार किया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कमेटी को 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंपने का निर्देश दिया गया है। माना जा रहा है कि इस पहल से लंबे समय से लंबित शिक्षक तबादला प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और विद्यालयों में शिक्षकों की कमी व असंतुलन की समस्या दूर होगी।

शिक्षा विभाग के इस फैसले को राज्य के शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और संतुलित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article