गया में बड़ी कार्रवाई: डाक पार्सल लिखे वाहन से 394 किलो गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : बिहार के गया जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मद्यनिषेध टीम और बहेरा थाना की संयुक्त कार्रवाई में बहेरा-डोभी मार्ग से एक कंटेनरनुमा पिकअप वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है।

जांच के दौरान जिस वाहन को पकड़ा गया, उस पर Blue Dart और DHL का नाम लिखा हुआ था, जिससे तस्कर कूरियर सेवा का झांसा देकर गांजा की तस्करी कर रहे थे।

पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 394 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मौके से दो अंतरराज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान वैशाली जिले के गणेश कुमार और मोनू कुमार के रूप में हुई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

दरअसल, 20 मार्च की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से बिहार में बड़ी मात्रा में गांजा की खेप लाई जा रही है। इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी-2 अजय प्रसाद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर बहेरा-डोभी मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें प्लास्टिक के बंडलों में छिपाकर रखे गए 108 पैकेट गांजा बरामद हुए। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि यह खेप झारखंड के चतरा से जहानाबाद ले जाई जा रही थी।

फिलहाल पुलिस इस तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई को जिले में नशे के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article