NEWS PR डेस्क: बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का इंतज़ार कर रहे 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। आज, 23 मार्च को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति दोपहर 1:30 बजे परीक्षा परिणाम जारी करेगा।
बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने जानकारी दी कि राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार आधिकारिक रूप से रिजल्ट घोषित करेंगे। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर भी उपस्थित रहेंगे।
छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स interbiharboard.com और bsebexam.com पर जाकर देख सकेंगे।
परीक्षार्थी अपना परिणाम इस तरह देख सकते हैं:
आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर “Bihar Board Intermediate Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
रोल कोड (Roll Code) और रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करें।
‘Submit’ पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
भविष्य के लिए मार्कशीट को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।