गोपलगंज में गैस सिलेंडर का बड़ा खेल बेनकाब: एक घर से 17 सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई

Asha Rai
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: गोपालगंज से बड़ी खबर सामने आई है, जहां नगर थाना क्षेत्र में प्रशासन ने छापेमारी कर गैस सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान एक घर से कुल 17 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए गए, जिनमें 10 भरे हुए और 7 खाली बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

मामला नगर थाना क्षेत्र के भीतभैरवा गांव के पास चवर इलाके का है। प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति के घर में बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर अवैध रूप से जमा किए गए हैं। सूचना के आधार पर सदर एसडीएम अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की और मौके से सिलेंडर बरामद किए।

अधिकारियों का कहना है कि किसी आम व्यक्ति के घर में इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडर मिलना गंभीर मामला है और इससे कालाबाजारी या जमाखोरी की आशंका साफ झलकती है। बरामद भरे हुए सिलेंडरों को ऊंचे दाम पर बेचने की तैयारी हो सकती थी, जबकि खाली सिलेंडरों का इस्तेमाल सप्लाई चक्र में किया जा सकता था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

छापेमारी के दौरान घर पर कोई मौजूद नहीं मिला, जिससे तत्काल गिरफ्तारी नहीं हो सकी। हालांकि पुलिस ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर नगर थाना पहुंचा दिया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सदर एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। जिले में गैस की आपूर्ति सामान्य है और डोर-टू-डोर डिलीवरी सुचारू रूप से जारी है।

फिलहाल इस मामले की गहन जांच जारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों का खुलासा किया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article