सरस्वती विसर्जन के दौरान दो गुटों में हुई थी पत्थर बाजी, प्रशासन की सूझबूझ से हुआ शांति बहाल।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तबलपुर में सरस्वती विसर्जन को लेकर बीती रात दो गुटों में जमकर पत्थर बाजी हुई थी जिसमें कई युवक घायल भी हो गए थे स्थिति तनावपूर्ण बन गया था जिसको लेकर प्रशासन के लोग दोनों पक्षों को समझाने बुझाने का प्रयास किया और अभी स्थिति शांतिपूर्ण है वही इसको लेकर एसडीएम धनंजय कुमार ने बताया कि सरस्वती मां का विसर्जन शांतिपूर्ण कराया जा रहा है दोनों पक्षों को समझाया बुझाया गया है और घटनास्थल पर अब भी पुलिस फोर्स बरकरार है उम्मीद है सब कुछ जल्द सामान्य हो जाएगा ।वहीं एसपी राज ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। गौरतलब हो कि यह घटना मजहबी उन्माद पैदा कर रही थी लेकिन प्रशासन की मुस्तादी से यहाँ शांति बहाल हो गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article