बिहार के बेगूसराय सदर अस्पताल में शर्मसार हुई मानवता:पोस्टमार्टम रूम से शव का हिस्सा ले भागा कुत्ता, मचा हड़कंप

Asha Rai
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बिहार के बेगूसराय सदर अस्पताल से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही के चलते पोस्टमार्टम हाउस में रखे एक शव को आवारा कुत्ते ने नोच डाला।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक कुत्ता पोस्टमार्टम रूम से शव का कटा हुआ हिस्सा मुंह में दबाकर बाहर भागता दिखा। इस वीभत्स दृश्य को देखकर अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह कुत्ते का पीछा कर शव के हिस्से को उसके मुंह से छुड़ाया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का आरोप है कि सदर अस्पताल में लंबे समय से सुरक्षा व्यवस्था लचर बनी हुई है। पोस्टमार्टम रूम जैसे संवेदनशील इलाके में आवारा जानवरों का इस तरह प्रवेश करना प्रशासन की बड़ी चूक को दर्शाता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि शव की गरिमा के साथ इस तरह की लापरवाही किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है।

मामले पर बेगूसराय के सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि घटना बेहद गंभीर है और इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शव किसका था और किन परिस्थितियों में उसे इस तरह छोड़ा गया।

इस घटना ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों और मरीजों के परिजनों का कहना है कि अगर पोस्टमार्टम हाउस ही सुरक्षित नहीं है, तो पूरे अस्पताल की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए, बाउंड्री वॉल और पर्याप्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी शर्मनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article