6 अप्रैल से शुरू होगा निःशुल्क नेत्र जांच व चश्मा वितरण शिविर, 6 मई तक चलेगा अभियान

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: दरभंगा, 2 अप्रैल। जिले के लोगों के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य सुविधा के तहत 6 अप्रैल 2026 से निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर समाज कल्याण विभाग, सक्षम एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बहादुरपुर, बेनीपुर और बिरौल स्थित बुनियाद केंद्रों पर आयोजित होगा, जो 6 मई तक लगातार एक महीने तक चलेगा।

बुनियाद केंद्र, बहादुरपुर की जिला प्रबंधक लक्ष्मी कुमारी सोनी ने बताया कि इस विशेष शिविर में किसी भी आयु वर्ग, जाति और समुदाय के लोगों की आंखों की समुचित जांच की जाएगी। जांच के दौरान जिन लोगों को चश्मे की आवश्यकता होगी, उन्हें निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य जिले के आम नागरिकों को नेत्र संबंधी समस्याओं से राहत दिलाना और समय पर जांच के माध्यम से दृष्टि दोष का समाधान करना है। लगातार एक महीने तक चलने वाले इस अभियान से अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जिला प्रबंधक ने आम लोगों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में इन बुनियाद केंद्रों पर पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराएं और इस सुविधा का लाभ उठाएं। साथ ही उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी इस शिविर की जानकारी दें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सकें।

यह पहल समाज के सभी वर्गों तक सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article