बिहार में ‘सम्राट युग’ की शुरुआत, BJP विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल लेंगे CM पद किनशपथ

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना , 14 अप्रैल। बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इसके साथ ही यह लगभग तय हो गया है कि वे राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

सूत्रों के मुताबिक, सम्राट चौधरी 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस फैसले के साथ ही बिहार में पहली बार भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है, जिसे राज्य की राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव माना जा रहा है।

इस मौके पर एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी। उपेंद्र कुशवाहा ने सम्राट चौधरी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में बिहार विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद राज्य में सत्ता परिवर्तन का रास्ता साफ हो गया था। अब सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है।

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, यह बदलाव बिहार की सियासत में एक नए दौर की शुरुआत का संकेत है। ‘नीतीश युग’ के बाद अब ‘सम्राट युग’ की शुरुआत मानी जा रही है, जिस पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article