औरंगाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: दो की मौत, तीन गंभीर घायल

The joy of a wedding turned into mourning in an instant, with two young men killed when an uncontrolled car collided with a truck

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

औरंगाबाद जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। मदनपुर थाना क्षेत्र के रानी कुआं गांव के समीप एनएच-19 पर हुए इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में मृतकों की पहचान आतिश उर्फ युवराज सिंह और हर्षित कुमार उर्फ अर्श के रूप में की गई है।
दोनों की हालत फिलहाल गंभीर
वहीं घायलों में उत्कर्ष कुमार (झरी गांव, गोह थाना क्षेत्र),उमंग कुमार (झरी गांव, गोह थाना क्षेत्र) और पवन सिंह (सढईल गांव) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि उत्कर्ष और उमंग, प्रिंस कुमार सिंह के भांजे हैं। दोनों की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, प्रिंस कुमार सिंह की बहन की शादी थी। इसी सिलसिले में सभी लोग गया जिले के बेलवा गांव तिलक चढ़ाने गए थे। देर रात तिलक समारोह से लौटने के बाद पांच लोग कार से सब्जी खरीदने शिवगंज बाजार के लिए निकले थे। गांव से लगभग एक किलोमीटर आगे बढ़ते ही कार अनियंत्रित होकर सामने जा रहे ट्रक से जा टकराई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया।
घायलों की हालत गंभीर
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। शादी को लेकर गांव में जहां खुशियों का माहौल था, वहीं इस हादसे के बाद पूरा इलाका गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article