स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेने की जरूरत: राज्यपाल

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के विश्व गुरु बनने का सपना हो रहा साकार: सम्राट चौधरी

NEWS PR डेस्क: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार और उनके भाषण आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। युवाओं को उनके आदर्शों को आत्मसात कर एक सशक्त और ज्ञानवान समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए। वे सोमवार को बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल ने स्वामी विवेकानंद के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद में दिए गए ऐतिहासिक भाषण को याद करते हुए कहा कि इस आयोजन ने भारत को विश्व पटल पर एक नई पहचान दिलाई। इसी के बाद स्वामी विवेकानंद जन-जन तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत की प्राचीनतम परंपरा, सहिष्णुता और सार्वभौमिकता का संदेश पूरी दुनिया को दिया। भारत हमेशा उन लोगों की शरणस्थली रहा है जो उत्पीड़न का शिकार होकर यहां आए, चाहे वे यहूदी हों, पारसी हों या अन्य किसी धर्म के अनुयायी।

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के अनुसार जीवन का उद्देश्य ज्ञान की प्राप्ति है और ज्ञान का उद्देश्य मनुष्य के भीतर उस योग्यता का विकास करना है, जिससे विविधता के पीछे एकता को समझा जा सके। स्वामी विवेकानंद के लिए कोई भी विदेशी नहीं था, वे पूरे विश्व को अपना मानते थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वामी विवेकानंद के उस सपने को साकार कर रहे हैं, जिसमें भारत को विश्व गुरु बनने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि बिहार देश का सबसे युवा राज्य है, जहां लगभग 50 प्रतिशत आबादी 45 वर्ष से कम आयु की है। उन्होंने बिहार के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि मगध जैसी महान सभ्यता की स्थापना इसी धरती पर हुई थी।

सम्राट चौधरी ने बताया कि राज्य का बजट पहले जहां मात्र 6,000 करोड़ रुपये था, वहीं वर्ष 2024–25 में यह बढ़कर 3.17 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो झारखंड के बजट से भी अधिक है। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए युवा कौशल मंत्रालय के माध्यम से प्रवासी मजदूरों को कुशल बनाकर बिहार में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष एवं पूर्व विधान पार्षद प्रो. रणवीर नंदन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद उन महान विभूतियों में शामिल हैं, जिन्होंने भारतीय दर्शन को विश्व स्तर पर स्थापित किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जीवनी पढ़कर युवा पीढ़ी न केवल ताकतवर बल्कि ज्ञानवान भी बनेगी। इसी उद्देश्य से बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद स्वामी विवेकानंद की जयंती को आध्यात्मिक दिवस के रूप में मना रहा है।

इस अवसर पर बिहार के विभिन्न विद्यालयों के नौवीं कक्षा से ऊपर के छात्र-छात्राओं के लिए स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण पर आधारित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ज्ञान निकेतन गर्ल्स स्कूल की सुरभि कुमारी को प्रथम (25 हजार रुपये), ज्ञान निकेतन बॉयज स्कूल के आदित्य राज को द्वितीय (15 हजार रुपये) तथा नॉलेज ग्राम की सुप्रिया कुमारी को तृतीय (10 हजार रुपये) पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा दस प्रतिभागियों को एक-एक हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य एवं कार्यक्रम संयोजक सायन कुणाल ने दिया। मौके पर धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल, चंदन कुमार सिंह, दयानंद कुमार, हेमराज राम और राम बहादुर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article