भोजपुरी सिनेमा के ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों रियलिटी शो बैटलग्राउंड सीजन 2 में मेंटर की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। शो में उनकी मौजूदगी और मजेदार अंदाज लगातार दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। शो में खेसारी लाल की केमिस्ट्री टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस और “नागिन” फेम प्रियंका चाहर चौधरी के साथ खासा चर्चा में है। दोनों की ऑन-स्क्रीन जुगलबंदी और हंसी-मजाक वाले पल दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं।
खेसारी लाल बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आए
हाल ही में सामने आए एक प्रोमो में खेसारी लाल बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आए। वह घुटनों पर बैठकर हाथ में गुलाब लिए प्रियंका चाहर चौधरी को प्रपोज करते दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने कहा, “मैं मोहब्बत की जंग में हारना नहीं चाहता।” नशा आपका है हुजूर, इसे दारू पीकर उतारना नहीं चाहता।” इसके बाद उनका सुपरहिट भोजपुरी गाना “लागेलू नागिन जईसे” बजता है, जिस पर वे प्रियंका के साथ डांस करते नजर आते हैं। कभी वह गुलाब के साथ डांस करते दिखते हैं तो कभी नागिन स्टेप्स में प्रियंका का साथ देते नजर आते हैं।
मजेदार जुगलबंदी फैंस के बीच काफी वायरल
खेसारी लाल और प्रियंका की यह मजेदार जुगलबंदी फैंस के बीच काफी वायरल हो रही है। इससे पहले भी खेसारी प्रियंका को इम्प्रेस करने के लिए टी-शर्ट उतारकर अपनी फिटनेस फ्लॉन्ट करते नजर आए थे, जिसने शो में हल्का-फुल्का मनोरंजन और बढ़ा दिया था।एक और एपिसोड में खेसारी का मजाकिया अंदाज देखने को मिला, जब उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं पहले हम बिगड़ें, उसके बाद मेरे बच्चे बिगड़ें।” उनके इस बयान पर प्रियंका समेत सभी कंटेस्टेंट्स हंस पड़े और सेट पर माहौल पूरी तरह मनोरंजक हो गया।खेसारी लाल यादव का यह मस्तीभरा और नटखट अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है, जिससे शो की लोकप्रियता और भी बढ़ती जा रही है।
घुटनों पर बैठकर खेसारी ने प्रियंका को गुलाब देकर किया प्रपोज, बोले-पहले हम बिगड़ें.. फिर मेरे बच्चे
गुलाब और शायरी के साथ खेसारी का रोमांटिक अंदाज—शो में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
