ऐसे विकास पर थू है-,दिल्ली कांड पर खेसारी लाल यादव का बड़ा बयान

राजधानी में खून-खराबा, बिहारी युवक की मौत पर उठा गुस्सा—खेसारी बोले, “अब चुप्पी क्यों?

Rashmi Tiwari

जानकारी के मुताबिक, वारदात के दौरान हेड कॉन्स्टेबल नशे में था। उसने युवकों से भीड़ लगाने का कारण पूछा और गाली गलौज करने लगा, लोगों ने विरोध किया तो गोली चला दी। जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं एक घायल को DDU अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक पांडव कुमार उत्तम नगर की प्रजापति कॉलोनी में रहते थे और जोमैटो में डिलीवरी ब्वॉय थे। शनिवार वह जाफरपुरकलां में दोस्त रूपेश के दो साल के बेटे की जन्मदिन की पार्टी में गए थे। देर रात करीब दो बजे पार्टी खत्म होने के बाद रुपेश सभी के साथ मेन रावता रोड पर गए।

सड़क पर एक मोटरसाइकिल पर दोनों दोस्त पांडव और कृष्ण बैठे थे। उनके साथ महिलाएं और अन्य लोग भी थे। तभी पास में ही रहने वाला दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात कॉन्स्टेबल नीरज वहां आया और वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक, कांस्टेबल भीड़ लगाने का कारण पूछा और गाली गलोज करने लगा। इसी बात पर कांस्टेबल आगबबूला हो गया और पिस्टल निकालकर पांडव कुमार के माथे पर रख दी और बाद में सीने से सटाकर गोली चला दी। गोली पांडव के सीने को चीरती हुई उसके पीछे बैठे कृष्ण के पेट में जा लगी। इसके बाद आरोपित फरार हो गया।

मां-बाप का इकलौता का सहारा था पांडव

मृतक पांडव बिहार के खगड़िया जिले का रहने वाला है। वह परिवार की इकलौती रीढ़ था और दिल्ली में डिलीवरी ब्वाय का काम करता था।

परिवार का पूरा खर्च पांडव ही चलाता था। घर में छोटा भाई विकास और एक शादीशुदा बहन है। विकास की पढ़ाई और घर का चूल्हा, सब कुछ उसी की मेहनत से चलता था। अब इस परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट गहरा गया है।

राजधानी दिल्ली के जाफरपुर कलां इलाके में दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल द्वारा दो युवकों को गोली मारने की घटना ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना में बिहार के एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है और अब भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है । शनिवार देर रात हुई इस वारदात में मृतक की पहचान बिहार के खगड़िया निवासी पांडव कुमार के रूप में हुई है, जो दिल्ली में जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम करता था। वहीं घायल युवक कृष्ण का इलाज डीडीयू अस्पताल में चल रहा है।
हेड कांस्टेबल नीरज नशे में था और भीड़ देखकर गाली-गलौज करने लगा
मिली जानकारी के अनुसार, पांडव कुमार अपने दोस्त के बेटे की जन्मदिन पार्टी से लौट रहे थे। देर रात करीब दो बजे वे अपने दोस्तों के साथ मेन रावता रोड पर मौजूद थे, तभी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज वहां पहुंचा। आरोप है कि वह नशे में था और भीड़ देखकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने पिस्टल निकालकर पहले पांडव कुमार के माथे पर तान दी और फिर सीने से सटाकर गोली चला दी। गोली पांडव के सीने को चीरते हुए पीछे बैठे कृष्ण के पेट में जा लगी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है
इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश जारी है। इधर, इस घटना पर भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया के जरिए कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने लिखा, “ये हाल है देश की राजधानी दिल्ली का, जहां बिहारी एक दिन का हड़ताल कर दें, तो एक इंच घुसकना मुश्किल हो जाएगा।”
राजनीति में बिहारी वोटरों की अहम भूमिका
खेसारी ने आगे लिखा कि दिल्ली की राजनीति में बिहारी वोटरों की अहम भूमिका है, लेकिन इस तरह की घटनाओं पर नेताओं की चुप्पी चिंताजनक है। खेसारी ने लिखा कि दिल्ली में हर सांसद, विधायक बिना बिहारी वोटर के सपोर्ट के जीत ही नहीं सकता और इस मुद्दे पर सबकी बोलती बंद है। अब सब लीपापोती में लग जाएंगे, ताकि ये मुद्दा दब जाए।उन्होंने लिखा, “ऐसे विकास का आचार लगाइएगा, जहां इतना भेदभाव हो। फोकसबाजी और रीलबाजी वाला नशा फैलाने से ये हाल हुआ है। दिन भर बस नैरेटिव का विकास होता हैं, हमारे देश में। इतना नफरत बो दिया गया है समाज में कि हम क्षेत्र के आधार पर एक दूसरे की जान ले रहे हैं। थू है।”
अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य
बता दें कि मृतक पांडव कुमार अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके परिवार में छोटा भाई और एक बहन है, जिनकी जिम्मेदारी उसी पर थी। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनके सामने जीविका का संकट खड़ा हो गया है। फिलहाल, यह मामला न केवल कानून-व्यवस्था बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Share This Article