बुद्ध जयंती पर गयाजी में भव्य आयोजन, सीएम सम्राट चौधरी करेंगे पूजा-अर्चना

आस्था, परंपरा और प्रशासन—तीनों का संगम गयाजी में”

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सम्राट चौधरी का गया और बोधगया दौरा बेहद खास माना जा रहा है। भगवान बुद्ध की 2570वीं जयंती के अवसर पर उनका यह एक दिवसीय कार्यक्रम धार्मिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण है। जिला प्रशासन और पुलिस महकमा उनके आगमन को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड में है और सभी कार्यक्रम स्थलों पर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
विष्णुपद मंदिर से शुरू होगा कार्यक्रम
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पटना से गया पहुंचने के बाद सबसे पहले विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ करेंगे।शाम करीब 4:30 बजे मुख्यमंत्री महाबोधी मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे भगवान बुद्ध को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरान मंदिर परिसर में लगभग आधे घंटे तक उनका कार्यक्रम रहेगा।
शंकराचार्य मठ में राष्ट्रीय संगोष्ठी
इसके बाद मुख्यमंत्री बोधगया स्थित शंकराचार्य मठ में आयोजित “भारतीय परंपरा में धार्मिक समन्वय” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में देश-विदेश के बौद्ध विद्वान, संत और धार्मिक गुरु भाग लेंगे, जहां अहिंसा, दया और मोक्ष जैसे मूल्यों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
2570वीं बुद्ध जयंती पर भव्य आयोजन
गौतम बुद्ध की 2570वीं जयंती के अवसर पर बोधगया में भव्य आयोजन किए जा रहे हैं। महाबोधी मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों और सजावट से खास रूप दिया गया है। सुबह शोभा यात्रा के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी, जिसके बाद विशेष पूजा और प्रार्थना का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु और पर्यटक शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article