भागलपुर में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, तिलकामांझी चौक स्थित रिमझिम होटल पर चला बुलडोजर

अवैध कब्जे पर प्रशासन का सख्त वार, भागलपुर में बुलडोजर कार्रवाई से मचा हड़कंप

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर में अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। शहर के व्यस्त इलाके तिलकामांझी चौक स्थित रिमझिम होटल पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जे को ध्वस्त कर दिया।प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह होटल नगर निगम की जमीन पर 99 वर्षों की लीज पर संचालित हो रहा था लेकिन लीज की अवधि समाप्त होने के बावजूद होटल संचालक द्वारा परिसर खाली नहीं किया गया। इस संबंध में कई बार नोटिस और चेतावनी दी गई, लेकिन आदेशों का पालन नहीं होने पर मामला न्यायालय तक पहुंच गया।
कोर्ट के निर्देश के बाद नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई की। मौके पर तीन थानों की पुलिस, दंडाधिकारी और कई प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए और पूरे इलाके को घेर लिया गया ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
इसके बाद बुलडोजर की मदद से होटल के उस हिस्से को तोड़ा गया, जिसे अवैध कब्जे में माना गया था। कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ भी जुटी, लेकिन पुलिस की सतर्कता से स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में अतिक्रमण और अवैध कब्जे को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन लोगों ने सरकारी जमीन पर या लीज समाप्त होने के बाद भी कब्जा कर रखा है, उनके खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article