बारात के दौरान हुआ हर्ष फायरिंग में एक वृद्ध के पैर में लगी गोली

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर -कई हादसों के बाद भी सबक नहीं ले रहे लोग , शादी , व्याह बारात जैसे समारोह में कर रहे हर्ष फायरिंग और कई हर्ष फायरिंग में उनके ही परिजन हो रहे घायल और कई बार तो लोग गंवा रहे अपनी जान । ऐसा ही एक वाक्या शुक्रवार की देर रात्रि देखने को मिला ।

जहां जमुई जिला अंतर्गत खैरा थाना क्षेत्र के भौंर गांव में बाराती निकलने के दौरान कुछ लोगों के द्वारा बाराती की खुशी में हर्ष फायरिंग किया जिसमें से एक गोली वहां बाराती में ही शामिल एक रिटायर्ड शिक्षक मुरलीधर के पैर में लगी गोली । जिसके बाद खुशी का माहौल तुरंत में अफरा तफरी के माहौल में बदल गया । आनन फानन में लोगों के द्वारा घायल को जमुई के एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिय मुंगेर के एक निजी अस्पताल भेज दिया गया । इस मामले में घायल 64 वर्षीय मुरलीधर ने बताया कि वह आसनसोल के रहने वाले है और बांका जिला में अपने रिश्तेदार स्वर्गीय दिनेश प्रसाद के बेटे चिंटू की बारात के साथ वे जमुई के भौंर गांव पहुंचे थे। जहां गोपाल सिंह की बेटी के साथ चिंटू की शादी होनी थी और देर रात गांव के ही शिव पार्वती मंदिर के पास से जब बरात सज धज कर गाजे बाजे और डीजे की धुन के साथ निकला तो , उसी खुशी में किसी ने हर्ष फायरिंग शुरू का दिया और एक गोली उसके बाएं पैर के जांघ में लगी ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जिसके बाद वे वहीं गिर पड़े,किस ने गोली चलाई वे नहीं देखे पर उन्होंने दो से तीन राउंड गोली चलने की आवाज सुनी थी । जिसके बाद परिजनों के द्वारा उसे जमुई के एक निजी अस्पताल भेज दिया गया जहां से बेहतर इलाज के लिय मुंगेर के निजी अस्पताल भेज दिया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। साथ ही घायल ने बताया कि मनचले युवाओं को अब सचेत होने की आवश्यकता है कि वे किसी भी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग न करें। अन्यथा वे किसी अपने की हत्या का पापा अपने सर ले लगें। इस मामले में जब सफियाबाद थाना मुंगेर इमरजेंसी पहुंच घायल और उसके परिजनों से पूछ ताछ कि तो परिजनों और घायल ने अभी किसी भी प्रकार का बयान देने से मना कर दिया ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article