जनगणना 2027: दरभंगा में मकान सूचीकरण शुरू, स्व-गणना में जिला का अव्वल प्रदर्शन !

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: दरभंगा, 02 मई। बिहार के दरभंगा में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर शनिवार को एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रेस वार्ता में मकान सूचीकरण और मकान गणना की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना 2027 का पहला चरण 2 मई 2026 से शुरू होकर 31 मई 2026 तक चलेगा। यह देश की 16वीं और स्वतंत्र भारत की 8वीं जनगणना है, जिसे इस बार पूरी तरह डिजिटल मोड में कराया जा रहा है। खास बात यह है कि पहली बार आम नागरिकों को मोबाइल ऐप के जरिए ‘स्व-गणना’ का विकल्प दिया गया।

स्व-गणना में दरभंगा का शानदार प्रदर्शन

प्रशासन के मुताबिक, 17 अप्रैल से 1 मई 2026 तक चले स्व-गणना अभियान में दरभंगा जिले ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। राज्य स्तर पर दरभंगा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि मधुबनी पहले और वैशाली दूसरे स्थान पर रहे। जिले में कुल 4 लाख 95 हजार 285 लोगों ने घर बैठे मोबाइल ऐप के माध्यम से स्व-गणना पूरी की।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

व्यापक तैयारी, हजारों कर्मियों की तैनाती

मकान सूचीकरण के लिए जिले में कुल 29 चार्ज बनाए गए हैं, जिनमें 18 ग्रामीण और 11 शहरी क्षेत्र शामिल हैं। इसके तहत 7655 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) बनाए गए हैं। इस कार्य को पूरा करने के लिए 7473 प्रगणक और 1268 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है, जबकि आकस्मिक परिस्थितियों के लिए अतिरिक्त कर्मियों को भी रिजर्व रखा गया है।

प्रशिक्षण और डिजिटल प्रक्रिया पर जोर

जनगणना कार्य को सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर मास्टर ट्रेनर और चार्ज स्तर पर फील्ड ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं, जो प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दे चुके हैं। मकान सूचीकरण के दौरान परिवार के मुखिया से कुल 34 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके आधार पर डेटा संकलित किया जाएगा।

फरवरी 2027 में होगा दूसरा चरण

जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना का दूसरा चरण, यानी वास्तविक जनगणना, फरवरी 2027 में आयोजित की जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य सटीक और विश्वसनीय आंकड़े जुटाना है, ताकि सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू कर सके। प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे प्रगणकों को सही और सटीक जानकारी देकर इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग करें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article