दिल्ली में सियासी हलचल तेज, सम्राट चौधरी की राजनाथ सिंह से अहम मुलाकात, आज अमित शाह के साथ होगी बड़ी बैठक

दिल्ली में फैसलों की बिसात—बिहार की नई कैबिनेट पर टिकी नजरें

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार की राजनीति में बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दिल्ली दौरे के साथ ही राज्य के संभावित कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में शनिवार देर रात सीएम सम्राट ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की, इसकी तस्वीर सीएम ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। सीएम ने लिखा है , “विकसित बिहार” के विजन को लेकर चर्चा हुई।।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे। यह उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद अमित शाह के साथ पहली औपचारिक बैठक होगी, जिसे बेहद अहम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, इस मुलाकात में लंबे समय से लंबित मंत्रिमंडल विस्तार पर अंतिम मुहर लग सकती है।


कैबिनेट विस्तार अब अपने अंतिम चरण में
सूत्र बताते हैं कि कैबिनेट विस्तार अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और नए मंत्रियों के नामों पर सहमति बनने की संभावना है। बैठक में राज्य के विकास एजेंडे और सरकार की आगामी रणनीति पर भी चर्चा होने की बात कही जा रही है। बता दें कि दिल्ली रवाना होने से पहले सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी करीब आधे घंटे तक मुलाकात की। माना जा रहा है कि इस दौरान संभावित मंत्रियों के नाम और राजनीतिक संतुलन पर विस्तार से बातचीत हुई।
महिलाओं को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने की तैयारी है
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि नए मंत्रिमंडल में जातीय संतुलन, अनुभव और युवा चेहरों का खास ध्यान रखा जाएगा। साथ ही महिलाओं को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने की तैयारी है। जदयू और भाजपा दोनों खेमों में इसे लेकर मंथन तेज हो गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद कभी भी नई कैबिनेट का ऐलान हो सकता है। ऐसे में अब सबकी नजरें दिल्ली में हो रही इन अहम बैठकों और उनके नतीजों पर टिकी हुई हैं। जल्द ही बिहार की नई कैबिनेट की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article