बीजेपी की जीत पर मिथिलेश तिवारी का बयान, “जनता ने विकास और मजबूत नेतृत्व पर लगाई मुहर”

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 04 मई। पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर बैकुंठपुर से भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसे देश की जनता के अटूट विश्वास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी एवं निर्णायक नेतृत्व की जीत बताया।

विधायक तिवारी ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व, विशेष रूप से नितिन नवीन सहित सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बधाई देते हुए कहा कि यह जनादेश राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की राजनीति पर जनता की स्पष्ट मुहर है।

उन्होंने कहा कि यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र की सार्थकता का प्रमाण है। तिवारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को इस विजय का प्रमुख आधार बताया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बंगाल में मिली जीत पर विशेष टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि यह परिणाम भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ जनता के आक्रोश को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल की जनता ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों का सम्मान करते हुए निर्णायक बदलाव का मार्ग चुना है।

विधायक तिवारी ने आगे कहा कि देश की जनता अब परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को नकारते हुए विकास, स्थिरता और मजबूत नेतृत्व को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी इसी समर्पण और राष्ट्रहित की भावना के साथ आगे बढ़ते हुए देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article