बिहार के राजस्व विभाग को मिलेगी नई रफ्तार, दिलीप जायसवाल पर जताया भरोसा

भाजपा नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने दिलीप जायसवाल को दी नई जिम्मेदारी की बधाई

Rashmi Tiwari

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल से भाजपा नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने शिष्टाचार मुलाकात कर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान डॉ मिश्रा ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर दिलीप जायसवाल को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।मुलाकात के दौरान डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि दिलीप जायसवाल एक कुशल, अनुभवी एवं जनप्रिय नेता हैं, जिन्होंने बिहार सरकार में अपने पूर्व दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए विकास और जनसेवा की मिसाल पेश की है।


बिहार के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण
उन्होंने कहा कि मंत्री दिलीप जयसवाल की कार्यशैली सदैव पारदर्शी, विकासोन्मुख एवं जनहितकारी रही है, जिसका लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचा है।डॉ मिश्रा ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण विभाग है। भूमि संबंधी समस्याओं, दाखिल-खारिज, परिमार्जन एवं भूमि विवाद जैसे मामलों के समाधान में विभाग की अहम भूमिका रहती है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में विभाग नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और आम लोगों को और अधिक सुगम एवं पारदर्शी सेवाएं मिलेंगी।इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच बिहार के विकास, संगठन की मजबूती एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।
गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

Share This Article