अनुभवी नेतृत्व पर भरोसा, नीतीश मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी

विकास की नई उम्मीदों के साथ नई जिम्मेदारी

Rashmi Tiwari

पटना में नीतीश मिश्रा को बिहार सरकार में नगर विकास एवं आवास मंत्री की नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने मंत्री को विष्णु चरण चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट किया।


अनुभवी नेतृत्व पर जताया भरोसा
इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि नीतीश मिश्रा एक अनुभवी, कर्मठ और दूरदर्शी नेता हैं, जिन्होंने पहले भी कई महत्वपूर्ण विभागों का सफलतापूर्वक संचालन किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में नगर विकास एवं आवास विभाग और अधिक प्रभावी ढंग से काम करेगा।


शहरी विकास को मिलेगी नई गति
उन्होंने कहा कि बिहार तेजी से शहरी विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार शहरी क्षेत्रों में सड़क, स्वच्छता, पेयजल, आवास और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर लगातार काम कर रही है। ऐसे में अनुभवी नेतृत्व का मिलना विभाग के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।
विकसित बिहार की दिशा में प्रयास
भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और बिहार सरकार के नेतृत्व में राज्य में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि नगर विकास एवं आवास विभाग शहरी ढांचे को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है और मंत्री नीतीश मिश्रा के अनुभव से जनता को सीधा लाभ मिलेगा।डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने उम्मीद जताई कि मंत्री के नेतृत्व में शहरी विकास योजनाएं और अधिक तेजी से आगे बढ़ेंगी तथा बिहार के शहरों को आधुनिक और सुविधासंपन्न बनाने की दिशा में ठोस परिणाम देखने को मिलेंगे।
गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

Share This Article