CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने फिर मारी बाजी; 85.20% छात्र हुए पास

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: Central Board of Secondary Education ने मंगलवार को 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया। लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे 18 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। इस वर्ष कुल 85.20 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं।

रिजल्ट में एक बार फिर लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। आंकड़ों के अनुसार, 88.86 प्रतिशत छात्राएं परीक्षा में पास हुई हैं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 82.13 दर्ज किया गया। पिछले कई वर्षों की तरह इस बार भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी बढ़त कायम रखी है।

सीबीएसई के आंकड़े बताते हैं कि बीते पांच वर्षों से इंटरमीडिएट परीक्षा में लड़कियां लगातार लड़कों से बेहतर परिणाम दे रही हैं। इस बार भी छात्राओं ने सफलता का परचम लहराते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बोर्ड ने 13 मई को परिणाम घोषित किया, जबकि पिछले वर्ष भी इसी तारीख को रिजल्ट जारी किया गया था। छात्र अपने रोल नंबर के जरिए ऑनलाइन रिजल्ट देख सकते हैं।

रिजल्ट देखने के लिए छात्र CBSE Results, CBSE Official Website, DigiLocker और UMANG App Portal का उपयोग कर सकते हैं। डिजिलॉकर और उमंग ऐप के माध्यम से छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article