बिहार विधान परिषद के भोजपुर–बक्सर स्थानीय प्राधिकार उपचुनाव में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है। आरा में हुई मतगणना के बाद महागठबंधन के उम्मीदवार सोनू कुमार राय ने एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को कड़े मुकाबले में हराकर जीत दर्ज की।मतगणना की शुरुआत से ही दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। शुरुआती रुझानों में टक्कर बराबरी की रही, लेकिन अंतिम चरण में सोनू कुमार राय ने निर्णायक बढ़त बनाते हुए जीत अपने नाम की।
जीत के बाद समर्थकों में जश्न
परिणाम घोषित होते ही राजद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया। पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल देखा गया।यह सीट पहले जदयू के कब्जे में थी और राधाचरण साह के विधायक बनने के बाद खाली हुई थी। इस उपचुनाव में जदयू ने राधाचरण साह के बेटे कन्हैया प्रसाद को मैदान में उतारा था, जबकि राजद की ओर से सोनू कुमार राय उम्मीदवार थे।
97.96% मतदान के साथ हुआ था चुनाव
इस सीट पर मंगलवार को मतदान हुआ था, जिसमें 97.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 6,086 मतदाताओं में 2,832 पुरुष और 3,254 महिला मतदाता शामिल थे।जीत के बाद सोनू कुमार राय ने जनता और समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे।राजनीतिक रूप से इस जीत को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि नई सरकार बनने के बाद यह पहला बड़ा चुनाव परिणाम है जिसमें राजद ने बढ़त हासिल की है। आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट
आरा में बड़ा सियासी उलटफेर, भोजपुर–बक्सर MLC उपचुनाव में महागठबंधन के सोनू कुमार राय की जीत
भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव में महागठबंधन की बड़ी जीत
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
