गया में तेज प्रताप यादव का सरकार पर हमला, काफिले और महंगाई पर उठाए सवाल

“जनता की जेब पर असर, नेताओं के काफिले पर बहस तेज

Rashmi Tiwari
गया दौरे पर तेज प्रताप

तेजप्रताप यादव ने गया दौरे के दौरान केंद्र और बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और नेताओं के बड़े काफिलों को लेकर बड़ा बयान दिया। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे तेज प्रताप यादव ने कहा कि जब प्रधानमंत्री खुद काफिला कम करने और इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल की बात कर रहे हैं, तो बिहार सरकार को भी इस दिशा में कदम उठाना चाहिए।


गया में मीडिया से बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की बात सही है और इसमें कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर Narendra Modi सीमित काफिले के साथ चल सकते हैं, तो बिहार के मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं को भी अपने काफिले छोटे करने चाहिए।तेज प्रताप यादव ने कहा कि सांसद, विधायक और मंत्रियों को भी अपने वाहनों की संख्या कम करनी चाहिए, क्योंकि बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई का बोझ लगातार बढ़ रहा है और आम लोग इससे परेशान हैं।


पश्चिम बंगाल चुनाव और पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बीच संबंध को लेकर पूछे गए सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि इसका जवाब सरकार को देना चाहिए। उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि “मोदी जी खुद इलेक्ट्रिक पर चलने की बात कर रहे हैं, तो बाकी नेताओं को भी इस पर अमल करना चाहिए।”पेट्रोल-डीजल का बोझ जनता पर बढ़ गया है, बाकी बंगाल चुनाव वाला असर है या नहीं, ये सरकार बताए।
गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

Share This Article