NEET-UG 2026 दोबारा 21 जून को, अगले साल से परीक्षा ऑनलाइन होगी

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: नई दिल्ली, 15 मई। NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए परीक्षा दोबारा कराने की घोषणा की है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अब NEET-UG परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी।

यह परीक्षा पहले 3 मई को हुई थी, लेकिन पेपर लीक की पुष्टि होने के बाद इसे रद्द कर दिया गया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य से कोई समझौता नहीं करना चाहती और निष्पक्ष परीक्षा कराना उसकी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि 7 मई को परीक्षा में गड़बड़ी की जानकारी मिली थी। जांच के दौरान 12 मई तक यह साफ हो गया कि कथित ‘गेस पेपर’ के नाम पर असली प्रश्नपत्र बाहर पहुंचा था। इसके बाद परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

धर्मेंद्र प्रधान ने माना कि पेपर लीक की घटना गंभीर थी, इसलिए यह जरूरी था कि किसी भी गलत उम्मीदवार को फायदा न मिले। उन्होंने कहा कि परीक्षा रद्द करने और दोबारा आयोजित करने का निर्णय पूरी जिम्मेदारी के साथ लिया गया है।

शिक्षा मंत्री ने यह भी ऐलान किया कि अगले सत्र से NEET-UG परीक्षा पारंपरिक OMR शीट के बजाय कंप्यूटर बेस्ड मोड में आयोजित की जाएगी। सरकार का मानना है कि इससे परीक्षा प्रक्रिया अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनेगी।

इस बार आयोजित होने वाली री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 14 जून से जारी किए जाएंगे। छात्रों को परीक्षा में 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी मिलेगा। साथ ही अभ्यर्थियों को अपनी पसंद का परीक्षा केंद्र चुनने के लिए सात दिनों का समय दिया जाएगा।

गौरतलब है कि 3 मई को आयोजित NEET-UG परीक्षा देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में हुई थी। इसके लिए 5400 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे और करीब 22.79 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article