भागलपुर में पिकअप चालक से लूटपाट, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक थाना क्षेत्र में पिकअप चालकों से लूटपाट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार खरीक थाना को सूचना मिली थी कि गोड़ हरियो मोड़ के पास 2 से 3 अपराधियों ने हथियार के बल पर दो पिकअप चालकों से लूटपाट की है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और छापेमारी कर एक आरोपी बबलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वह गणेशपुर, थाना खरीक, जिला भागलपुर का निवासी बताया गया है। उसके पास से 850 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस पूछताछ और आरोपी की निशानदेही पर घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों दिलखुश कुमार और राहुल कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी भी गणेशपुर, थाना खरीक, जिला भागलपुर के रहने वाले हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा और लूट की 1500 रुपये नकद राशि बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। इस मामले में खरीक थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 2350 रुपये नकद और एक देशी कट्टा बरामद किया है।
रिपोर्ट: श्यामानंद सिंह, भागलपुर

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article