आम आदमी पर महंगाई की मार, लगातार दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर भारत में भी साफ दिखाई दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उछाल के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। तेल कंपनियों ने इस बार पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

लगातार बढ़ रही कीमतों से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। खासकर परिवहन, खेती और रोजमर्रा के सामानों पर इसका सीधा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। इससे पहले पिछले शुक्रवार को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में करीब 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

जानिए प्रमुख शहरों में पेट्रोल की नई कीमतें
दिल्ली : 98.64 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता : 109.70 रुपये प्रति लीटर
मुंबई : 107.59 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई : 104.49 रुपये प्रति लीटर

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

डीजल की नई कीमतें

दिल्ली: 91.58 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता : 96.07 रुपये प्रति लीटर
मुंबई : 94.08 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई : 96.11 रुपये प्रति लीटर

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ता है, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और इजाफा हो सकता है। इसका असर महंगाई पर भी देखने को मिल सकता है, क्योंकि परिवहन खर्च बढ़ने से खाद्य पदार्थों समेत कई जरूरी चीजें महंगी हो सकती हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article