भूकंप से कांपा लद्दाख, घरों से बाहर निकले लोग ,10 किमी गहराई में था केंद्र

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क | लेह: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, लेह में सुबह 6:05 बजे 5.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर रही।

तेज झटकों से घरों से बाहर निकले लोग
भूकंप के झटके महसूस होते ही लेह में कई लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, झटके इतने तेज थे कि नींद के दौरान भी घर के हिलने का एहसास हुआ। अचानक आए झटकों के बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया।


अब तक नुकसान की खबर नहीं
फिलहाल भूकंप के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान या बड़े स्तर पर संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, भूकंप के बाद संभावित आफ्टरशॉक्स को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है। बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। वहां के झटकों के बाद लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए थे। रिपोर्टों के अनुसार, उस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में था।

Share This Article