भागलपुर: मां आनंदी संस्थान के इंटर्नशिप कार्यक्रम का 11वां दिन सफलतापूर्वक संपन्न

मां आनंदी फाउंडेशन का प्रशिक्षण कार्यक्रम, छात्राओं के कौशल विकास की दिशा में बड़ा कदम

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर: मां आनंदी फाउंडेशन की ओर से सुंदरवती महिला महाविद्यालय की छात्राओं के लिए आयोजित इंटर्नशिप कार्यक्रम का 11वां दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के ज्ञान, कौशल और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना है, ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर और सक्षम बन सकें।

विशेषज्ञों ने दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

आज के सत्र में बिहार कृषि विश्वविद्यालय के हॉर्टिकल्चर, फ्लोरीकल्चर एवं लैंडस्केपिंग विभाग की विशेषज्ञ डॉ. दीप्ति सिंह ने छात्राओं को पौधों की देखभाल और फूलों से सजावटी वस्तुएं एवं आकर्षक गुलदस्ते बनाने की जानकारी दी।उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों और पौधों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि हरियाली बढ़ाना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी

सत्र के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कई उपयोगी जानकारियाँ प्राप्त कीं। प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें व्यावहारिक कौशल सीखने का अवसर मिला, जिससे वे भविष्य में स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकें।इस अवसर पर मां आनंदी फाउंडेशन की संस्थापिका डॉ. प्रिया सोनी, स्वाति कुमारी और प्रकाश झा के साथ-साथ सुंदरवती महिला महाविद्यालय की सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रहीं।कार्यक्रम ने छात्राओं के बीच पर्यावरण जागरूकता और व्यावहारिक शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article