किशनगंज में बदमाशों से मुठभेड़: मोस्ट वांटेड अपराधी चिंटू गिरफ्तार, दो जवान घायल

किशनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोस्ट वांटेड अपराधी चिंटू मुठभेड़ में गिरफ्तार

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

किशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नगर थाना क्षेत्र के फरिंगगोला रेलवे गुमटी के पास पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात इनामी अपराधी पवन कुमार उर्फ चिंटू को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।


बताया जा रहा है कि अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जुटे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की, जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। मुठभेड़ के दौरान कटिहार जिले के रोतारा निवासी और कई गंभीर मामलों में वांछित अपराधी चिंटू पुलिस की गोली से घायल हो गया, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


दो जवान भी घायल
इस ऑपरेशन के दौरान दो पुलिस जवान भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।गिरफ्तार अपराधी चिंटू पर हत्या, डकैती, लूट और अन्य संगीन मामलों के कई आरोप दर्ज हैं। वह लंबे समय से कई जिलों की पुलिस के लिए मोस्ट वांटेड बना हुआ था।
डीएम और एसपी ने बढ़ाया जवानों का हौसला
घटना के बाद डीएम विशाल राज और एसपी संतोष कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया। अधिकारियों ने ऑपरेशन में शामिल पुलिस जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और कार्रवाई की सराहना की।पुलिस अब चिंटू गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।
किशनगंज से मशरूर रईस की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article