पटना में अपराध पर नकेल कसने के लिए नए एसएसपी कार्तिकेय शर्मा सख्त, कोतवाली थाने में अचानक किया निरीक्षण

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना से बड़ी खबर – राजधानी में अपराध पर लगाम कसने के लिए पटना पुलिस पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रही है। नए एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के पदभार ग्रहण करते ही पटना में अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन के संकेत मिलने लगे हैं।इसी सिलसिले में एसएसपी कार्तिकेय शर्मा अचानक कोतवाली थाना पहुंचे, जिससे वहां हड़कंप मच गया। उन्होंने करीब आधे घंटे तक थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अफसरों से अपराध नियंत्रण से संबंधित फीडबैक लिया और सभी कर्मियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि वे अपराध पर किसी भी तरह की रियायत नहीं बरतेंगे। उन्होंने थाने में उपस्थित पुलिसकर्मियों से कहा कि अपराधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए, और अपराधियों की ओर से पुलिस पर हमला करने पर जवाबी फायरिंग से भी पीछे नहीं हटना है।गौरतलब है कि 2014 बैच के तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी कार्तिकेय शर्मा इससे पहले लखीसराय और पूर्णिया में कई बड़े मामलों को सुलझा चुके हैं। अब पटना की कमान संभालते हुए उन्होंने संदेश दे दिया है कि अपराधियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article