बिहार में भीषण गर्मी की वापसी, रोहतास-गया समेत 6 जिलों में 45°C पार जाने का अनुमान

लू और भीषण गर्मी का डबल अटैक, कई जिलों में पारा 45°C के पार पहुंचने की आशंका

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में लोगों को एक बार फिर भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज से अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। तेज धूप, गर्म पछुआ हवाएं और बढ़ती उमस लोगों की परेशानियां बढ़ा सकती हैं। खास तौर पर दक्षिण और पश्चिम बिहार के जिलों में गर्मी का असर अधिक रहने की संभावना है।


मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के मुताबिक रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, नवादा, गया और बक्सर जैसे जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। वहीं राजधानी पटना सहित जहानाबाद, भोजपुर और नालंदा में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो कैमूर का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। हालांकि आने वाले दिनों में यहां भी तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 48 से 72 घंटों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच गर्मी और लू का प्रभाव सबसे अधिक रहने की आशंका है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों और प्रशासन ने लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। घर से बाहर निकलने पर सिर को ढकने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई है। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत बताई गई है।
अगले दो दिनों के लिए हीट वेव अलर्ट
3 जून को इन जिलों में लू चलने की चेतावनी:
बक्सर,भोजपुर,अरवल,कैमूर,रोहतास,औरंगाबाद।
वहीं 4 जून को इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट है:
पूर्वी चंपारण,पश्चिमी चंपारण,गोपालगंज,सीवान,सारण,बक्सर,भोजपुर,अरवल,कैमूर,रोहतास,औरंगाबाद।
मौसम विभाग ने नागरिकों से दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और गर्मी से बचाव के लिए सभी जरूरी एहतियात अपनाने की सलाह दी है। राज्य में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहने की संभावना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article