सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, 48 घंटे में खुलासा, झारखंड से आरोपी गिरफ्तार

48 घंटे में चोरी का खुलासा—सांसद कार्यालय से चोरी हुआ हथियार और सामान बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: भागलपुर। तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित सांसद अजय मंडल के कार्यालय में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने झारखंड के गोड्डा से अमन कुमार झा नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


एसएसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम
भागलपुर के सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (नगर-2) अजय चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की गहन जांच की।जांच के दौरान दो संदिग्धों की पहचान की गई, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी तक पहुंच बनाई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


क्या-क्या हुआ था चोरी?
जानकारी के अनुसार, सांसद कार्यालय से सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर, कंप्यूटर, सरकारी गार्ड की पिस्टल और 35 राउंड गोलियां चोरी हो गई थीं।पुलिस ने झारखंड के गोड्डा से गिरफ्तार आरोपी अमन कुमार झा के पास से चोरी किया गया सारा सामान बरामद कर लिया है। बरामद सामान में सरकारी पिस्टल, 35 राउंड गोलियां, डीवीआर और अन्य सामान शामिल हैं।सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है ताकि इस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जा सके।पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article