मोतिहारी में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, कई मकान जेसीबी से ध्वस्त

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क:मोतिहारी (बिहार):राज्य में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत मोतिहारी जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पताही प्रखंड के सरैयागोपाल गांव में सरकारी सड़क की जमीन पर किए गए 13 अवैध कब्जों को हटाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

कार्रवाई के दौरान अंचलाधिकारी (सीओ) नाजनी अकरम के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम भारी पुलिस बल और जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची। इस दौरान सरकारी भूमि पर बने पक्के मकान, एस्बेस्टस शेड और खपरैल के ढांचों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, उक्त सरकारी सड़क की जमीन पर पिछले लगभग 10 वर्षों से विवाद चल रहा था। कई बार पंचायत स्तर पर समझौते के प्रयास भी किए गए, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने कब्जा नहीं हटाया। इसके बाद वर्ष 2021-22 में अंचल कार्यालय में अतिक्रमण वाद दर्ज किया गया था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


पूरी कानूनी प्रक्रिया के बाद कार्रवाई
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने और संबंधित पक्षों को पूर्व में नोटिस जारी करने के बाद ही यह कार्रवाई की गई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सड़क को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया गया।कार्रवाई के दौरान किसी भी विरोध या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।


सड़क फिर से खुली, लोगों में राहत
प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई के बाद वर्षों से अवरुद्ध सरकारी सड़क आम लोगों के आवागमन के लिए फिर से खुल गई है। स्थानीय लोगों ने सड़क को अतिक्रमण मुक्त किए जाने पर संतोष जताया है।प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में भी अतिक्रमण के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मोतिहारी से संतोष राउत की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article