बाजार समिति में गंदगी पर सख्ती, प्रशासन ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 20 जून। राजधानी के मुसल्लहपुर स्थित बाजार समिति इलाके में साफ-सफाई को लेकर प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए है। जिसमें बाजार समिति मंडी परिसर में गंदगी व जलजमाव की समस्या पर रोकथाम लगाने के लिए जरूरी कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। कुछ दिनों पहले विकास आयुक्त द्वारा किए गए मंडी का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान विकास आयुक्त ने मुसल्लहपुर स्थित बाजार समिति की स्वच्छता को लेकर सख्त निर्देश दिये थे। वहीं अधिकारियों द्वारा दिन में 12 और रात में 15 सफाई कर्मियों (सुपरवाइजर सहित) के कार्यरत होने की जानकारी दी गयी थी। जिसपर विकास आयुक्त ने मानव बल का सही ढंग से उपयोग करने व बाहर से लाकर मंडी में कचरा डंप करने पर प्रतिबंध लगाया था।

बाजार को स्वच्छ और सुगम बनाने के लिए आयुक्त ने दिए सख्त आदेश

इस दौरान विकास आयुक्त ने अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि मंडी परिसर में सफाई के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाया जाए। ताकि बाजार प्रांगण को पूरी तरह कूड़े-कचरे से मुक्त कर स्वच्छ और सुगम बनाया जा सके। साथ ही बाजार में सफाईकर्मियों की तैनाती को भी सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जाए। ताकि स्थानीय व्यापारियों एवं आम जनता को कठिनाई का सामना नही करना पड़े।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article