NEWS PR के न्यूज़रूम पहुंचे PHED मंत्री संजय कुमार सिंह, संस्थान की कार्यशैली और प्रयासों की सराहना की

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 20 जून। बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के मंत्री संजय कुमार सिंह शनिवार शाम NEWS PR के न्यूज़ रूम पहुंचे। उनके आगमन पर संस्थान के CMD संजीव श्रीवास्तव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इसके बाद NEWS PR के संपादक अंशु कुमार झा ने मंत्री का स्वागत किया और उन्हें संस्थान की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। इस दौरान मंत्री ने न्यूज़ रूम का अवलोकन किया तथा डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं को करीब से समझा। उन्होंने संस्थान के पत्रकारों और कर्मचारियों से बातचीत कर जाना कि किस प्रकार समाचारों का संकलन, सत्यापन और प्रकाशन किया जाता है।

मंत्री संजय कुमार सिंह ने NEWS PR की कार्यशैली, निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल माध्यम से तेज़ एवं विश्वसनीय खबरें लोगों तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया आज सूचना के प्रसार का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है और ऐसे संस्थानों की जिम्मेदारी समाज के प्रति और भी बढ़ जाती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस अवसर पर मंत्री ने NEWS PR की वेबसाइट पर स्वयं एक समाचार प्रकाशित कर संस्थान के कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और पत्रकारों का दायित्व है कि वे तथ्यों पर आधारित और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दें।

न्यूज़ रूम में आयोजित संवाद के दौरान मंत्री ने बिहार के विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर भी खुलकर अपने विचार रखे। उन्होंने राज्य में चल रही विकास योजनाओं, पेयजल आपूर्ति, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और सरकार की प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही मीडिया की भूमिका को लोकतंत्र की मजबूती के लिए अहम बताते हुए जिम्मेदार पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल दिया।

मंत्री के दौरे को लेकर NEWS PR परिवार में उत्साह का माहौल रहा। संस्थान के पत्रकारों और कर्मचारियों ने इसे प्रेरणादायी अनुभव बताते हुए कहा कि वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों का मार्गदर्शन और प्रोत्साहन उन्हें बेहतर पत्रकारिता के लिए प्रेरित करता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article