मुहर्रम को लेकर डीएम-एसएसपी ने की समीक्षा बैठक, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी के निर्देश

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: दरभंगा, 23 जून। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को एनआईसी सभागार से जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी की संयुक्त अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी थाना प्रभारियों एवं अंचलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश देते हुए बाउंड डाउन की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुहर्रम जुलूस के निर्धारित मार्गों का भौतिक सत्यापन कर संभावित समस्याओं का पूर्व आकलन किया जाए और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों की अखाड़ा समितियों के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुहर्रम के दौरान डीजे का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

एसएसपी ने नगर निगम क्षेत्र में सड़कों पर लगे पुराने झंडों को हटाने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने गश्ती दलों को चौबीसों घंटे सक्रिय रखने तथा सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की हिदायत दी, ताकि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

बैठक में सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, प्रभारी सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजीत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित पुलिस एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article