पढ़े -लिखे राजनीतिज्ञ और बिना पढ़े लिखे नेता में यही अंतर है…तेजस्वी पर अशोक चौधरी का बड़ा तंज

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWS PR DESK-अशोक चौधरी और मुकेश सहनी के मुलाकात के बाद मुकेश सहनी का एनडीए में शामिल होने की चर्चा तेज है इस बीच अशोक चौधरी ने इसपर कहा कि हम उनके पिताजी के श्राद्ध कार्यक्रम में कुछ कारण से नहीं गए थे इस कारण से मिलने गए थे इसका कोई राजनीतिक कारण नहीं निकलना चाहिए। राजनीति में कब क्या होगा कोई नहीं जानता है। मुकेश सहनी निषाद समाज की राजनीति कर रहे हैं निषादों में अपनी पैठ बनाना चाहते हैं उनका मामला है अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।

वही पूर्व विधायक अनंत सिंह की रिहाई पर लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा कि यह सरकार का निर्णय नहीं है यह न्यायालय का निर्णय है। अशोक चौधरी ने कहा की पढ़े-लिखे राजनीतिज्ञ और बिना पढ़े लिखे नेता में यही अंतर होता है सिर्फ बयान देने से और बड़ा पद मिल जाने से कोई नेता नहीं बन जाता.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वही इसपर उन्होंने आगे कहा कि अनंत सिंह को विधानसभा का टिकट किसने दिया था। राजद ने ही अनंत सिंह को विधानसभा का टिकट दिया था और आज उनके खिलाफ बोल रहे हैं। अनंत सिंह हम लोग के साथ थे नाराज थे तो चले गए थे फिर हमारे पास हैं हम लोग इस बात पर सहमत है।

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार करके हत्या करने वाले मामले पर बोले अशोक चौधरी

अशोक चौधरी ने कहा कि घटना की जितना निंदा की जाए वह कम है। हम लोग महिला डॉक्टर के भावनाओं के साथ खड़े हैं। वहां कर वहां की सरकार से अपील है कि जो भी दोषी हैं उस पर कार्रवाई की जाए और उसे फांसी की सजा दी जाए।

वही झारखण्ड चुनाव पर अशोक चौधरी ने कहा कि पार्टी झारखंड में मजबूती से चुनाव लड़ेगी। हम लोग एनडीए और भारतीय जनता पार्टी के संपर्क में है। हमारे पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा इस चीज के लिए अधिकृत किए गए हैं।

अशोक चौधरी ने कहा कि हम लोग की बात झारखंड के नेताओं से चल रही है और जब बातचीत चलती है तो कुछ ना कुछ होमवर्क तो दिया जाता ही है बहुत जल्द आप लोग के बीच घोषणा कर दिया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article