भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: परिजनों से मिले प्रशांत किशोर, बोले- दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई

भोजपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, भरत तिवारी मामले में निष्पक्ष जांच की मांग

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क : भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर जन आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे। परिजनों से मुलाकात के बाद उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।


बिलौटी गांव पहुंचकर परिवार का जाना हाल
प्रशांत किशोर ने भरत तिवारी की मां आशा देवी सहित अन्य परिजनों से मुलाकात की और घटना से जुड़ी पूरी जानकारी ली। परिवार ने उन्हें एनकाउंटर को लेकर अपनी आपत्तियां और पुलिसकर्मियों पर लगाए गए गंभीर आरोपों से अवगत कराया। मुलाकात के दौरान परिवार के दर्द और पीड़ा को सुनकर प्रशांत किशोर भावुक नजर आए। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए न्याय दिलाने की लड़ाई में साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।
बिहार सरकार और प्रशासन पर साधा निशाना
परिवार से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरा घटनाक्रम राज्य की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े करता है। प्रशांत किशोर के इस दौरे के बाद भरत तिवारी एनकाउंटर मामला एक बार फिर बिहार की राजनीति के केंद्र में आ गया है। विपक्षी दल लगातार सरकार से जवाब मांग रहे हैं, जबकि पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है । आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article