नवादा में 24 घंटे के भीतर 6 मौतें, हादसे और हत्या की घटनाओं से मचा हड़कंप

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के नवादा जिले में बीते 24 घंटों के भीतर अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई है। कहीं जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, तो कहीं हादसों ने परिवारों से उनके अपने छीन लिए। इन घटनाओं के बाद से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे जिले में मातमी माहौल है।

पहली घटना – करंट लगने से मौत

कादिरगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में नल-जल योजना के पोल में करंट आने से 57 वर्षीय बसंत पंडित की मौत हो गई। वह एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

दूसरी घटना – जमीन विवाद में हत्या

पकरीबरावां थाना के हसनगंज गांव में जमीन को लेकर हुए विवाद में 55 वर्षीय सकिन्द्र यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे सुरेंद्र कुमार ने अपने चाचा और चचेरे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सरयुग यादव और नंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

तीसरी घटना – सड़क हादसे में वृद्धा की मौत

नारदीगंज के शादीपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार मारुति कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में मियां बिगहा निवासी 71 वर्षीय कालो देवी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं।

चौथी घटना – फिर करंट बना जानलेवा

वारिसलीगंज नगर परिषद के वार्ड 14 में 33 वर्षीय पंकज कुमार करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं।

पांचवीं घटना – बाइक भिड़ंत में युवक की मौत

कादिरगंज बाजार स्थित पुल पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत में 55 वर्षीय बिनोद कुमार की जान चली गई। वह पेशे से टेलर मास्टर थे। इस हादसे में बोलबम कुमार और सचिन कुमार घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छठी घटना – सड़क दुर्घटना में युवक की जान गई

गोविंदपुर थाना क्षेत्र के सरकंडा गांव में 25 वर्षीय रंजीत उर्फ मसूदन यादव की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने ससुराल जा रहे थे। रंजीत की असमय मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस हर मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article