मुहर्रम पर मुख्यमंत्री ने हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Amit Singh

NEWS PR डेस्क: पटना, 26 जून। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुहर्रम के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन एवं कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी कुर्बानी सत्य, न्याय और इंसानियत की मिसाल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की कुर्बानी अन्याय के विरुद्ध सत्य और न्याय की जीत का प्रतीक है। उनकी शहादत हमें इंसानियत, त्याग और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने राज्यवासियों से मुहर्रम का पर्व शांति, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में आपसी सद्भाव और एकता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Share This Article